Sunday, March 2, 2014

पर्यावरण प्रेम में शीर्ष पर भारतीय -

भारतीयों का जीव-जन्तुओं और प्रकृति के प्रति सदियांें से चला आ रहा अनुराग आज विपरीत परिस्थितियों के बाद भी रत्ती भर नहीं घटा है। नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी और अन्तर्राष्ट्रीय पोलिंग फर्म ग्लोबलकैन द्वारा 17 देशों में कराये गये ग्रीनडेस्क सर्वे के अनुसार भारतीय उपभोक्ता पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार करने में सबसे आगे हैं। वहीं इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन में तीन सालों से हर बार अमेरिकी उपभोक्ता सबसे निचले पायदान पर हैं। इस अध्ययन में 17 बड़े देशों के उपभोक्ताओं के आचार-विचार और व्यवहारों के आधार पर भवन, यातायात, खाद्य एवं उपभोक्ता सामानों और ऊर्जा उपयोग व संरक्षण जैसे 65 क्षेत्रों में आंकलन किया जाता है। रैंक इस प्रकार है- उपभोक्ता रैंक 2010 2009 2008 भारतीय 1 62.6 59.5 58.0 ब्राजील 2 58.0 57.3 58.6 चीनी 3 57.3 56.7 55.2 मेक्सिकन 4 54.8 53.8 52.7 अर्जेन्टीनियाई 5 54.2 54.7 - रूसी 6 54.2 52.0 51.1 हंगेरियन 7 54.1 53.3 51.7 द.कोरियाई 8 52.8 54.6 - स्वीडिश 9 50.7 51.1 - स्पेनिश 10 50.4 51.4 48.0 आस्ट्रेलियाई 11 50.3 50.5 47.8 जर्मन 12 50.0 51.1 48.1 जापानी 13 49.7 49.3 47.4 ब्रिटिश 14 49.6 49.6 48.2 फ्रान्सीसी 15 48.9 49.5 46.5 कनाडाई 16 47.9 47.5 46.3 अमेरिकी 17 45.0 43.7 42.4 ु