तम से हैं संघर्षरत, दीपों को है गर्व।
उर्जसित अभियान हित, मना रहे हैं पर्व।
मद्धिम -मद्धिम जल रहा मिट्टी का लघुदीप।
महादैत्य तम भी डरे, आए नहीं समीप।
घन की देवी लक्ष्मी! क्यों श्यामल है अंग।
अन्धकार में वास का, कब से जुड़ा प्रसंग।
पुतले जलने मात्र से, असुर न होंगे नष्ट।
युद्ध, शान्ति का मंत्र ही, दूर करेगा कष्ट।
तिमिर सहोदर ज्योति का, शान्त प्रकृति, भ्रम रूप।
अर्थवान अस्तिस्व है, भाषा-भाव अनूप।
अन्धकार-अनुगूँज ही, देती कुछ पल शान्ति।
निद्रा-माँ की गोद में, मिलती है विश्रान्ति।
तम-प्रकाश समरूप ज्यों, कक्षा के दो छात्र।
अपने-अपने क्षेत्र के, अति सम्मानित पात्र।
दीप न मिट्टी के बिके, चिन्तित-व्यथित कुम्हार।
मोम-प्लास्टिक चलने से, हुई चाक की हार।
आज विदेशी माल से, पटा पड़ा बाजार।
शिल्प गाँव का झेलता, मंहगाई की मार।
जीवन आलोकित करे, दीपों का त्योहार।
सृजन-संस्कृति-तन्तु से, जुड़ा लोक-व्यवहार।
लक्ष्मी जी! बरसे कृपा, ऐसा दो वरदान।
एकदन्त! सद्बुद्धि से, दुःख का करो निदान।
लक्ष्मीपतियों के यहाँ, पैसों के हैं पेड़।
लक्ष्मीहीनों के लिए, जीवन बकरी-भेड़।
दीप जलेगा अनवरत, जब तक बाती-तेल।
जड़ से ऊर्जा मिले, संस्कार का खेल।

- 117 आदिल नगर, लखनऊ - 226022
सचल भाष: 9956087585
सचल भाष: 9956087585