लोक भारती उत्तर प्रदेश के युवाशाखा के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जे॰एन॰पी॰जी॰ (के॰के॰सी॰) कालेज, लखनऊ के विधि प्रथम वर्ष के छात्र श्री अजीत कुशवाहा को राष्ट्रीय सेवा योजना में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया तथा इनके निस्वार्थ सामाजिक योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए इन्हें
19 नवम्बर, 2013 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय एन॰एस॰एस॰ पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 15,000रू॰ की धनराशि एवं रजत पदक प्रदान किया गया।
सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अजीत कुशवाहा का चयन के॰के॰सी॰ कालेज सहित लोक भारती के लिए गौरव का विषय है। इन्हें निवार्चन आयोग उ॰प्र॰ द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु कैम्पस एम्बेसडर भी बनाया गया तथा जो गोमती संरक्षण अभियान में युवाओं की अग्रणी भूमिका में रहे। विश्वविद्यालय स्तर पर स्वामी विवेकानन्द पुरस्कार एवं महाविद्यालय स्तर पर श्री रमेश चन्द्र शुक्ल (सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक) पदक से पुरस्कृत होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जीरो बजट प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबन्धन, रक्तदान एवं कड़ाके की सर्दी में निर्धनों को कम्बल वितरण आदि कार्यक्रमों में भी भाग लिया।