राजचिन्ह - भारत का राजचिन्ह सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ की अनुक्रति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। इसमें वस्तुतः चार सिंह हैं, लेकिन दिखते केवल तीन हैं।
राष्ट्रीय गीत - बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में रचा गया वंदे मातरम देश का राष्ट्रीय गीत है। इसे पहली बार 1886 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में गाया गया था।
राष्ट्रीय गान - रवीन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा लिखित गीत ‘जनगणमन’ को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया है।
राष्ट्रीय पक्षी - भारतीय मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इस प्रजाति का नर अधिक रंगीन होता है, जिसका सीना और गर्दन चमकीला नीला होता है। मादा भूरे रंग की होती है। उसमें पंखों का गुच्छा नहीं होता।
राष्ट्रीय पुष्प - कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है।
राष्ट्रीय वृक्ष - भारतीय बरगद का पेड़ देश का राष्ट्रीय वृक्ष है।
राष्ट्रीय नदी - गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है, यह भारत की सबसे लंबी नदी है जो पर्वतों, घाटियों और मैदानों में 2,510 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
राष्ट्रीय जलीय जीव - डाल्फिन है। पर्यावरण और जल मन्त्रालय ने राष्ट्रीय जल जीव के रूप में 18 मई 2010 को गंगा नदी की डाल्फिन को अधिसूचित किया।





