This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Tuesday, January 5, 2016

प्राकृतिक खेती एवं गौआधारित अर्थ व्यवस्था - उन्नत भारत अभियान

दिनांक 12, 13 जनवरी, 2015 को गन्ना शोध परिषद् लखनऊ में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती एवं गौआधारित अर्थ व्यवस्था पर कार्य शाला, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत, लोकभारती के संयोजन में संपन्न हुई जिसमें अठारह प्रदेशों के तीन सौ किसान वैज्ञानिक एवं कृषि वैज्ञानिक सम्मिलित हुए| कार्यक्रम में एन०एस०राठौर, उप महानिदेशक उच्च शिक्षा, भारत सरकार, प्रो० वी०के०विजय, संयोजक उन्नत भारत अभियान, आई०आई०टी०, दिल्ली, प्रो० राजेन्द्र प्रसाद, परामर्शदाता, उन्नत भारत अभियान, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंथ योगी आदित्य नाथ, शाहजहांपुर की सांसद श्रीमती कृष्णा राज, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री सुधीर कुमार बालियान, कनेरी मठ महाराष्ट्र के प्रख्यात संत सिद्धकाणी महाराज, इस अभियान के संरक्षक राष्ट्रीय संगठक श्री हृदय नाथ सिंह, श्याम विहारी गुप्त, गोपाल उपाध्याय तथा लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री ब्रजेन्द्र पाल सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के श्री कृपा शंकर सिंह सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न संवंधित विषयों के विशेषज्ञ सहभागी रहे|
इस अवसर पर पहले चरण में सम्पूर्ण देश में प्राकृतिक खेती के एक सौ मंडल केंद्र स्थापित करने का भी निश्चय हुआ, जिसके सञ्चालन के लिए श्री एन०एस०राठौर, उप महानिदेशक उच्च शिक्षा, भारत सरकार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई, जिसके सचिव  महदेव वी० चेट्टी, ऐ०डी०जी०, एच० आर०, उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र पाल सिंह, संगठन सचिव लोकभारती तथा सदस्य प्रो० वी०के०विजय, प्रो० राजेन्द्र प्रसाद, श्याम विहारी गुप्त, गोपाल उपाध्याय, सुषमा सिंह एवं संरक्षक श्री हृदय नाथ सिंह, श्री कृपा शंकर सिंह, संत सिद्धकाणी महाराज सुनिश्चित किये गये| 100 मंडलों के सुचारू संचालन एवं प्रशिक्षण के लिए 29 से 31 जनवरी, 2015 को कनेरी मठ में  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुनिश्चित है|

पर्यावरण एवं गोमती मित्र मंडल राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मलेन -

दिनांक 8 दिसम्बर 2015 को लखनऊ विश्व विद्यालय के मालवीय सभागार में  माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में पर्यावरण एवं गोमती मित्र मंडल राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मलेन संम्पन्न हुआ....

इस अवसर पर गोमती संरक्षण के लिए कार्यरत कार्यकर्ताओं का सम्मान माननीय राज्यपाल द्वारा किया गया ..
मंच पर जल संचयन के लिए कार्यरत तथा गोमती संरक्षण अभियान से प्रारम्भ से जुड़े श्री महेंद्र मोदी, ऐडीजी एसआईटी उत्तर प्रदेश तथा महंथ रामसेवक दास (गोमती बाबा) को सम्मानित करते हुए माननीय रामनाईक जी राज्यपाल उत्तर प्रदेश.......

मंच पर ऊपर बायें से - सर्व श्री अनिल सिंह, रामनारायण साहू, लखनऊ के महापौर डा० दिनेश शर्मा, माननीय रामनाईक जी राज्यपाल उत्तर प्रदेश, प्रो० विनय पाठक, कुलपति प्राविधिक विश्व विद्यालय, लखनऊ ...

नीचे बायें से- सम्मानित गोमती मित्र सर्व श्री बैद्य बाल कृष्ण शास्त्री, प्रेम शंकर शुक्ल, डा० नरेंद्र मेहरोत्रा, महंथ देव्या गिरि जी, महंथ रामसेवक दास, प्रो० एस०वी०निमसे, कुलपति लखनऊ विश्व विद्यालय, महेंद्र मोदी, एसआईटी उ०प्र०, रामशरण, पूर्व संपादक लोकसम्मान, कैप्टन सुभाष ओझा, संयोजक गोमती अलख यात्रा, चन्द्र भूषण तिवारी, संयोजक लक्ष वृक्ष आन्दोलन,  राधेकृष्ण दुबे, संयोजक देव वृक्ष अभियान, नैमिषारणय, महेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक  तीर्थ संरक्षण, अजय प्रकाश, संयोजक हरियाली पखवारा... 

सम्मानित  सभी गोमती मित्र सदस्य गण -   
प्रतिभागी- गोमती मित्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, लखनऊ के सदस्य

लोकसम्मान पत्रिका के युवा शक्ति विशेषांक का विमोचन
बाएं - डा०भारती पाण्डेय